राज्य

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कानून, न्याय और विधिक शिक्षा पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कानून, न्याय और विधिक शिक्षा पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कानून, न्याय और विधिक शिक्षा पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की। उन्‍होंने यह घोषणा शिक्षक दिवस के अवसर पर की। यह व्याख्यान श्रृंखला कानून, न्याय और समाज से संबंधित महत्वपूर्ण समकालीन मुद्दों पर संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक नियमित मंच प्रदान करेगी।

“हर माह एक महत्वपूर्ण विचार” पर आधारित यह श्रृंखला न्‍यायाधीशों, विधिज्ञ संगठनों, शिक्षाविदों, प्रख्यात विशेषज्ञों और युवा विधिक विद्वानों को एक साथ लाएगी ताकि वे विधिक व्यवस्था और समाज से संबंधित प्रासंगिक प्रश्नों पर विचार-विमर्श कर सकें। मुख्य न्यायाधीश श्रृंखला के विषयों, वक्ताओं और समग्र प्रारूप का मार्गदर्शन करेंगे, जिसमें प्रत्येक संस्करण एक समकालीन और महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।