राज्य

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायपुर, 3 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन-एन.टी.टी.एम. के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी वस्त्र क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, उद्योग तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव विकासषील की अध्यक्षता में कल मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बैठक में मुख्य सचिव ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों और उद्योग प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर तकनीकी वस्त्र सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक तकनीकी संस्थान से दस-दस विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक मंे जानकारी दी गई कि पहले चरण में कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिलों के संस्थानों को स्थानीय वस्त्र उद्योगों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।