राज्य

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी भारसाधक सचिवों की बैठक संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी भारसाधक सचिवों की बैठक संपन्न

रायपुर, 28 सितंबर 2026

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में राज्य शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल योजनाओं तथा जल संसाधन विभाग को शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही नगरीय विकास विभाग को सिटी वाटर प्लान को विकसित भारत-दो हजार सैंतालीस के विजन के अनुरूप तैयार करने को कहा गया। मुख्य सचिव ने पन्द्रह से बाईस अक्टूबर तक होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की जानकारी तीस सितंबर तक कर्मचारी चयन मंडल को उपलब्ध कराने को कहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।