मुख्य सचिव ने की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
26 सितम्बर 2026, उत्तरकाशी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ जिला योजना, राज्य वित्त, 25 सूत्रीय कार्यक्रम और केंद्र पोषित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में क्रियान्वित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी को समाहित करने वाली डिजिटल पहल ‘योजना दीदी' ई-पुस्तक का विमोचन किया। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और नगर निकायों को 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने धार्मिक स्थलों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने तथा ठोस कचरे के प्रभावी निस्तारण पर भी जोर दिया। बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और स्थानीय निकायों को 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
इस बीच गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्रों की हिमालयी नदियों के संरक्षण के लिए ‘प्रारंभ’ परियोजना की शुरूआत की। करीब 3 करोड़ 26 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य नदी, जलीय संसाधनों और जैव विविधता का संरक्षण करना है। वहीं उन्होंने भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर में वूमेन हिल्स ट्रैक एडवेंचर का अवलोकन किया और ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया।
(इस स्टोरी फोल्डर में)
बाइट- आनंद बर्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखंड
फोटो एवं वीडियो
कैप्शन- मुख्य सचिव ने दिए स्वीकृत निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश