राज्य

मुख्य सचिव ने सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य सचिव ने सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इस सिलसिले में मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय से सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आयोजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि जिलों में ब्लाक और तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में लोगों को भागीदार बनाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में केन्द्र शासन की चिन्हित छब्बीस प्रमुख योजनाओं को शामिल किया जाना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ में चल रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाना है। मुख्य सचिव विकासशील ने आज वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ इस अभियान की प्रगति की समीक्षा की, ताकि कार्यान्वयन में किसी भी कमी को दूर किया जा सके। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे जनता को प्रभावित करने वाली सेवाओं में सुधार की दिशा दर्शाता है। यदि अभियान सफलतापूर्वक लागू होता है, तो नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सहायता, समय पर सेवाएँ और पारदर्शिता मिलेगी, जिससे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।