राजनीति

मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने किया मतदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने किया मतदान

जयपुर, 11 सितम्बर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने नगरीय निकाय चुनाव के तहत राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार एवं दायित्व है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्य सचिव ने मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं मतदान प्रतिशत की जानकारी ली।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने 11 सितंबर को जयपुर के बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। यह घटना दिखाती है कि उच्च पदस्थ अधिकारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की प्रथाओं को मानते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नागरिकों को प्रेरित करती है कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व भी है, और यह दिखाती है कि सरकार के अधिकारी भी उसी प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। यदि अधिक लोग मतदान में भाग लें तो चुनावी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।