अपराध

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बूंदी दौरे पर, साइबर थाने का किया निरीक्षण, जल योजनाओं की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बूंदी दौरे पर, साइबर थाने का किया निरीक्षण, जल योजनाओं की समीक्षा

जयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एक दिवसीय दौरे पर बूंदी पहुंचे। यहां साइबर थाने में जिला कलेक्टर, आईजी और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव ने साइबर थाने का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान कोटा रेंज आईजी हरेंद्र कुमार महावर, जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि जल संचय अ​भियान के तहत 5500 करीब कार्य पूर्ण हुए हैं। सिंचाई विभाग, ​पीएचईडी सहित अन्य पेयजल स्कीमों के कार्य की भी समीक्षा की गई है। बूंदी में पेजयल को लेकर अच्छा कार्य हो रहा है। साइबर क्राइम को लेकर आवश्यक—निर्देश दिए गए। यहां कोटा, अलवर, जयपुर आदि जिलों के बजाय साइबर क्राइम कम हैं, यह संतोषजनक हैं।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

साइबर थाने का निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने दिखाया कि प्रौद्योगिकी से न्याय और सुरक्षा को कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है। जब भी किसी विवाद का सामना हो, तो संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ, ताकि हिंसा से बचा जा सके। समाज को चाहिए कि वह डिजिटल साक्षरता बढ़ाए और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाए। इससे न केवल अपराध घटेगा, बल्कि नागरिकों के बीच विश्वास और सहिष्णुता भी बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।