मुख्यमंत्री ने ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से एक लाख पैंतालीस हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खातों में उनतालीस करोड़ रूपए से अधिक की राशि भी अंतरित की।