मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा, कालिका यूनिट को भी मिलेगा निश्चित मासिक यात्रा भत्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कालिका यूनिट को निश्चित मासिक यात्रा भत्ता देने की घोषणा की है। अब कालिका यूनिट को भी थानों और चौकियों पर तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई की तरह हर महीने निश्चित यात्रा भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है।
जयपुर,18 अक्टूबर। राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणा की है। अब कालिका यूनिट को भी हर महीने निश्चित यात्रा भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कालिका यूनिट को थानों और चौकियों पर पदस्थापित कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई की तरह ही यह सुविधा मिलेगी।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा उनमें सुरक्षित माहौल का विश्वास पैदा करना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए कालिका यूनिट को निश्चित मासिक यात्रा भत्ता देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कालिका यूनिट की पहल केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास जगाना भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त, समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुद्रा योजना और लखपति दीदी जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि राजस्थान की प्रत्येक महिला और बालिका बिना किसी भय के शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सके।
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। कालिका यूनिट को निश्चित मासिक यात्रा भत्ता देने की घोषणा को महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।