राजनीति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से 3 हजार 466 करोड़ की लागत के 1 हजार 421 विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

लेखक: AIR Jaipur अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से 3 हजार 466 करोड़ की लागत के 1 हजार 421 विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

जयपुर, 18 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में राजस्थान के विभिन्न शहरों के लिए 3 हजार 466 करोड़ की लागत के 1 हजार 421 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर कुल 71 पीएम ई-बसों का शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान जयपुर और भीलवाड़ा की 24 ई-बसों का जयपुर से तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर की 47 ई-बसों का वर्चुअल शुभारंभ शामिल है। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख 32 हजार 421 श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को 154 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। साथ ही श्रमिकों को डिजिटल गैस डिटेक्टर एवं फायर रेस्क्यू किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सांसद मंजू शर्मा तथा विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा और कैलाश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

A
AIR Jaipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।