मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री आज बारां के जिले के दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों की देंगे सौगात
बारां, 17 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को एक दिवसीस बारां जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बारां एवं झालावाड़ जिले के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बारां स्थित कृषि उपज मण्डी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं पंचायतराज मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बारां पहुंचेंगे। वे बारां में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर बारां झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने रविवार को अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।