खेल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के रजत जयंती ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार करेंगे।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चौतन्य काश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन के दौरान जनसामान्य को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ने के लिए एक विशेष आयुर्वेद प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य संवर्धन के संदेश के साथ औषधीय पौधारोपण भी किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।