मुख्यमंत्री डॉ यादव आज देवास से करेंगें सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज देवास सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव मंत्रालय से वीसी द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला स्तरीय पोस्ट मेट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में नवनिर्मित मेस का शुभारंभ करेंगे। वे वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राजस्व संग्रहण के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव निवास से खनिज साधन विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज देवास से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे, जिससे लाभार्थियों को सीधे बैंक खाते में पैसे मिलेंगे। यह पहल डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देती है। इस कदम से ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के लोगों को समय पर और बिना किसी मध्यस्थ के पेंशन प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा। इसके अलावा, पेंशन का तुरंत मिलना स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़मर्रा के खर्चों में सहायता करेगा, जिससे गरीबी घटेगी और समाज में समावेशिता बढ़ेगी।