मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल
NEWS
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर की लगभग 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। शासकीय महाकौशल कॉलेज में आयोजित इस समारोह में उपस्थित युवा, प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस वर्चुअल संबोधन को लाइव सुन सकेंगे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के क्षेत्र में हुए विकास, खेल अधोसंरचना एवं भारत के उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत कराना है, जिससे देश की युवा ऊर्जा को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिल सके।