मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने पं दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज भोपाल में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उनका अंत्योदय का दर्शन हमें समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए सदैव कार्य करने की प्रेरणा और जनसेवा के संकल्प को निरंतर दिशा देता है।कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आम का पौध भी रोपा गया।