मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से केंद्रीय वस्त्र मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को और अधिक गति प्रदान करने तथा इस क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव, मध्यप्रदेश सरकार के आवासीय आयुक्त रश्मि अरुण शमी तथा केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।