मुख्यमंत्री डॉ. यादव और खेल मंत्री सारंग करेंगे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) के तृतीय संस्करण का आज रविवार को सुबह 11 बजे समापन होगा। इस भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शामिल होंगे। जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि अपर लेक के बोट क्लब स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में 11 अगस्त से जारी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। देशभर के 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ...
📡 स्रोत: NewsData.io