राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मण्डला में आज करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मण्डला में आज करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। काष्ठ लाभांश में पूर्व मण्डला एवं पश्चिम मण्डला की कुल 84 वन समितियाँ शामिल रहेंगी।

यह कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं वनोपज से जुड़े परिवारों के आर्थिक हितों को सुदृढ़ करने तथा उनके परिश्रम के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही सांदीपनि स्कूल पांढुर्णा में ष्सेवा मेरा योगदानष् एवं जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।