मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेक इन इंडिया के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्मेक इन इंडियाश् के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
श्मेक इन इंडिया - मेक फॉर द वर्ल्डश् की सोच ने भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। आत्मनिर्भरता, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति देने वाली यह यात्रा श्विकसित भारतश् के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान कर रही है। इस ऐतिहासिक परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन है।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
मेक इन इंडिया के 12वें वर्ष की बधाई के बीच, हमें याद रखना चाहिए कि प्रगति केवल आँकड़ों से नहीं मापी जाती, बल्कि समाज की समावेशिता से होती है। जब भी किसी को आर्थिक या सामाजिक असमानता का सामना करना पड़े, तो कानूनी मार्ग और सार्वजनिक संवाद से समाधान खोजें। हर नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान हो, ताकि हम मिलकर एक सशक्त, न्यायसंगत और नवाचारी भारत का निर्माण कर सकें।