मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंवासा में आयोजित कार्यक्रम में बहनो को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस बार लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सभी बहनों को योजना के 1500 रूपये के साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 250 रुपए अतिरिक्त रक्षाबंधन मनाने के लिए प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सभी बहनों के जीवन में खुशियां लेकर आए तथा आने वाले सभी पर्वों को हम हर्षाेल्लास के साथ मनाएं। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।