मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण समारोह का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अभिमुखीकरण समारोह का शुभारंभ किया और नवनिर्मित खेल परिसर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क एवं 3 महत्वपूर्ण कंपनियों के मध्य एमओयू साइन किए गए।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल्स पार्क परिसर का अवलोकन किया तथा अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।