मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर किया नमन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा के उच्च आदर्शों और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है।
उनके विचार चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के सशक्त आधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध करने वाले सभी गुरुजनों के प्रति हार्दिक सम्मान व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।