मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047 स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान और विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।
कॉन्क्लेव में केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश की प्रगतिशील नीतियों और विकासोन्मुख वातावरण से प्रभावित होकर राज्य के समग्र विकास में अपनी संस्थाओं के योगदान और भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की गई।