मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया अवलोकन

बालाघाट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल बालाघाट जिले के प्रवास के दौरान लांजी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की एवं उन्हें मेहनत, लगन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को रक्षासूत्र भी बांधे।