मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ बैठक कर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण, जनसेवाओं की गुणवत्ता तथा प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।