मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा को दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुश्री नीरू मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी भोपाल की खिलाड़ी हैं और उन्होंने एशियन गेम्स की व्यक्तिगत स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री नीरू की यह उपलब्धि देश-प्रदेश की बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि सुश्री नीरू देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहें , यही कामना है ।