मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन और धार जिले के दौरे पर, भोपाल में अभिमुखीकरण समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ यादव अशोकनगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को समत्व भवन से वीसी के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके बाद संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल में 550 प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण करेंगे।
साथ ही अकादमिक लैब का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं और युवाओं को दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की जानकारी लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से भेंट और चर्चा करेंगे।
साथ ही कौशल प्रशिक्षण और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं को तैयार करने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।