राज्य

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगें शामिल

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री डॉ यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगें शामिल

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और सहमति दी जाएगी। मुख्यमंत्री रवीन्द्र भवन में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का शुभारंभ करेंगें। वे मंत्रालय से गुना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीसी के माध्यम से संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव वीसी के माध्यम से कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर स्टेशन के मध्य आमान परिवर्तन उपरान्त नवनिर्मित रेलखंड पर ग्वालियर कैलारस मेमू ट्रेन के बीरपुर स्टेशन तक विस्तारित सेवा का उद्‌घाटन करेंगें और एन.डी.डी.बी. के साथ संपादित अनुबंध के अंतर्गत गठित स्टेयरिंग कमेटी की बैठक लेंगे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।