राज्य

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से रसुम बाई की आय में वृद्धि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से रसुम बाई की आय में वृद्धि

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना की जानकारी प्राप्त होने पर श्रीमती रसुम बाई ने पशु चिकित्सालय बैरसिया में संपर्क किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। हितग्राही द्वारा योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया गया। योजना के माध्यम से जनवरी 2026 में हितग्राही को 02 मुर्रा नस्ल की भैंसें प्राप्त हुईं।

इन भैंसों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और परिवार की आय का एक मजबूत एवं नियमित स्रोत विकसित हुआ। योजना का लाभ मिलने के बाद दोनों मुर्रा भैंसों से प्रतिदिन लगभग 27 लीटर दूध का उत्पादन होने लगा। दूध की बिक्री लगभग ₹50 प्रति लीटर की दर से की जा रही है। इससे दोनों भैंसों से लगभग ₹40,500/- प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है।

पूर्व में उपलब्ध आय तथा योजना से प्राप्त अतिरिक्त आय को मिलाकर हितग्राही की कुल मासिक आय लगभग ₹64,000/- तक पहुंच गई है। इस प्रकार मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना ने रसुम बाई के परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। पशुपालन विभाग द्वारा हितग्राही को समय-समय पर पशु उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बीमा तथा तकनीकी मार्गदर्शन जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विभागीय मार्गदर्शन से हितग्राही पशुओं के बेहतर प्रबंधन एवं दुग्ध उत्पादन को बनाए रखने में सक्षम हो रही हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।