मुख्यमंत्री धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

22 अगस्त 2026,देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी और समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक हुई।
बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने, रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवर्स पलायन के लिए गांवों में रोजगार के साथ बेहतर आजीविका, सुविधाएं और संभावनाएं विकसित करना जरूरी है।
उन्होंने बैठक में मिले सुझावों के आधार पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार और आजीविका योजनाओं की जानकारी गांव स्तर तक सरलता से पहुंचाई जाए और लाभ लेने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाए।
उन्होंने स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और कौशल को रोजगार से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और विपणन पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया। संलग्नः मुख्यमंत्री फोटो ( (कैप्शन_मुख्यमंत्री फोटो)