मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
25 अगस्त 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। चंपावत जिले में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए चार करोड़ 38 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत नानकमत्ता में जल निकासी और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 95 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के ग्राम कुशैल-रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए भी धनराशि जारी की गई है।
संलग्न- फाइल फोटो (पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)