मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में बोनस राशि अंतरित की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के तीन लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि अंतरित की। ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
छात्राओं को सांकेतिक रूप से स्कूटी और लैपटॉप भी दिए गए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में सात करोड़ की लागत से सफारी गेट और तीन करोड़ से बटरफ्लाई पार्क बनाने की घोषणा की गई। कुकरू के विकास के लिए 15 करोड़ 52 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
.......... होल्डअपसाउंड- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
एक्सटेंशन- दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्यमंत्री
एक्सटेंशन- हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, बैतूल