भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित होगी राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री डॉ यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित होगी राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश के विकास के मुद्दों पर चर्चा कर सहमति दी जाएगी। तत्पश्चात मंत्रालय में श्रम विभाग, नर्मदा घाटी विकास, राजस्व, कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन, नगरीय विकास सहित अन्य विभागों की बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रात भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।