राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में करेंगे अर्बन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में करेंगे अर्बन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

प्रदेश में नगरीय विकास को नई गति देने, शहरी अधोसंरचना में निवेश को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहरों को अधिक सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में राज्य सरकार के विजन को साझा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के दौरान निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक कर शहरी क्षेत्र में निवेश, परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

कॉन्क्लेव में महानगरों से आगे बढ़कर टियर -2 के शहरों के विकास पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पुनःघनीकरण, परिवहन आधारित विकास (टीओडी), टीडीआर, आवास, पुनर्विकास, मास्टर प्लान, डेवलपमेंट कॉरिडोर , रेरा स्वीकृतियां, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, अनापत्ति प्रमाण-पत्रों में कमी (एनओसी) और एफएआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

नगरीय प्रशासन में सुधार और डिजिटल सशक्तिकरण पर केंद्रित सत्र में स्वचालित भवन अनुज्ञा अनुमोदन प्रणाली (एबीपीएएस), ऑनलाइन एनओसी एवं विकास अनुज्ञा प्रणाली, कॉलोनी अधिनियम, डिजिटल गवर्नेंस, जीआईएस आधारित नियोजन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और परियोजना प्रबंधन सूचना प्रणाली जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जलवायु अनुकूल शहर, जल सुरक्षा और सर्कुलर एकॉनामी विषय पर आयोजित सत्रों में विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। चर्चा के प्रमुख विषयों में शहरी जल पुनः उपयोग एवं जल प्रबंधन, अमृत 2.0, बीआरएसआर फ्रेमवर्क, नमो हरित नगर योजना, सिटी फॉरेस्ट एवं सेंट्रल पार्क, वायु गुणवत्ता सुधार की पहल, ईज ऑफ लिविंग एवं लिवेबिलिटी इंडेक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एमआरएफ, कचरे से ऊर्जा, सौर ऊर्जा परियोजनाएं और सीबीजी इकोसिस्टम शामिल हैं।

कॉन्क्लेव में शहरी निवेश, वित्तीय संसाधन, साझेदारी और वैश्विक विशेषज्ञता के अवसरों पर भी मंथन होगा। इसमें अर्बन चौलेंज फंड की परियोजनाएं, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, वित्तीय मॉडलिंग, टेंपल बॉन्ड, ग्रीन बॉन्ड, नगर पालिका बॉन्ड, संयुक्त उपक्रम, बहुपक्षीय बैंकों से वित्त पोषण, अनुदान और वायबिलिटी गैप फंडिंग सहित विभिन्न वित्तीय विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर इंदौर में होने वाले अर्बन कॉन्क्लेव के शुभारंभ के बारे में है, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहरी विकास के नए योजनाओं को प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के शहरी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक से शहरों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस पहल से शहरी अधोसंरचना में सुधार, रोजगार के नए अवसर और नागरिकों की जीवनशैली में सुविधा की उम्मीद है। जनता को बेहतर परिवहन, स्वच्छता और डिजिटल सेवाओं के लाभ मिलेंगे, जिससे शहरी जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।