मुख्यमंत्री ने फंसे ट्रैकर्स के राहत-बचाव अभियान की दूरभाष पर ली जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
28 सितम्बर 2026, देहरादून: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए।
उन्होंने पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन व अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभागों को पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
संलग्न- वीडियो
कैप्शन- मुख्यमंत्री ने ली राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली