मनोरंजन

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा

18 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा हुई।

अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण लगातार फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहे हैं। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रदेश की पहचान और मजबूत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग की अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और अनुदान की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिल रहा है।

संलग्न- फोटो एवं वीडियो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। यह विषय दर्शाता है कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग के प्रमुख स्थानों में से एक बनाने का लक्ष्य स्पष्ट होता है, जिससे पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि स्थानीय कलाकारों को अधिक प्रोजेक्ट मिले

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।