मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 23 सितंबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 21, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 23 सितंबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री रेणुकाजी तहसील के माईना बाग में पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ.
प्रेम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का दौरा एवं निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री चाड़ना घाटी-लोधिया सड़क मार्ग, ददाहू-बिरला सड़क, नौहराधार स्थित नए बस स्टैंड तथा तहसील कार्यालय भवन की आधारशीला रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार तथा नौहराधार-चूड़धार सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे तथा चाड़ना-गुड़गधार सड़क, चाड़ना तथा ग्राम पंचायत चाड़ना के अन्य ग्रामीणों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति (एलडब्ल्यूएसएस) योजना का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत सांगना सताहन के गांवों के लिए सामूहिक जल आपूर्ति योजना (जीडब्ल्यूएसएस) का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।