मुख्यमंत्री ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी

रायपुर, 25 अगस्त 2026 कल ईद मिलादुन्नबी का पर्व प्रदेश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग और अन्य प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ने जो आपसी भाईचारा और मुहब्बत का संदेश दिया है उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है।