राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का पांचवां पडाव उचेहरा विकासखण्ड में, जनसुनवाई में 130 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 1821 प्रकरणों का निराकरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का पांचवां पडाव उचेहरा विकासखण्ड में, जनसुनवाई में 130 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 1821 प्रकरणों का निराकरण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जन कल्याण की दिशा में अनूठी पहल-सांसद गणेश सिंह

उचेहरा के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन कल्याण और लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर करने के लिए पूरे प्रदेश में शुरू किया गया जन विश्वास अभियान जन कल्याण की दिशा में अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई सहित सीएम हेल्पलाइन, समाधान और अन्य अनेक फोरम जनता के समस्याओं को सुनने और निराकरण के लिए उपलब्ध है।

लोकतंत्र में जनता के प्रति सरकार की जो जिम्मेदारी होनी चाहिए। उसे बखूबी निभाने का प्रयास सरकार ने किया है। सांसद ने कहा कि अभियान में प्राप्त शिकायतें लंबित नहीं रहे और आमजन के नहीं हो सकने वाले कार्यो की सूचना संबंधित आवेदक को अवश्य दी जाये।

सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां निभायें-विधायक नागेन्द्र सिंह

विधायक नागौद और पूर्व मंत्री नागेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी जिला अधिकारी अपने विभाग के तहसील और विकासखण्ड स्तर के कार्यालयों और संस्थाओं का नियमित भ्रमण करें और मैदानी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन भी देखे। शासन और प्रशासन के समन्वय से ही आमजन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ प्रशासनिक व्यवस्था कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अपने उद्देश्यों में सफल रहेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।