मुख्यमंत्री ने जशपुर के बगिया में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया में अंतरिक्ष संगवारी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा समर्थित है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जशपुर के विघार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित के लिए नवाचार किया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री ने बगिया में ही आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में ‘साइंस ऑन व्हील्स’ वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन को एक चलित प्रयोगशाला के रूप में तैयार किया गया है।
इसमें मौजूद वैज्ञानिक संसाधनों और उपकरणों को देखकर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति और गहरी रूचि पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।