मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उच्च न्यायलय को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर की चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उत्तराखंड उच्च न्यायलय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की।
04 नवम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उत्तराखंड उच्च न्यायलय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण और वन भूमि डायवर्जन का मुद्दा भी उठाया।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल में भूस्खलन की आशंका, यातायात के बढ़ते दबाव और पार्किंग की समस्याओं का हवाला देते हुए हल्द्वानी में आधुनिक न्यायिक परिसर की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों से बेहतर रूप से जुड़ा हुआ है।
यहां उच्च न्यायालय का स्थायी परिसर विकसित होने से न्यायिक कार्यों के विस्तार के लिए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।