राजनीति

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

संस्कृति और राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के लोक कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पाक कला और छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला से जुड़े कलाकार इकतीस अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। योजना के तहत पात्र कलाकारों का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य होगा। चयनित कलाकारों को हर वर्ष बारह से चौबीस हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।