मुख्यमंत्री ने नगर और ग्राम निवेश विभाग के 21 नवचयनित सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर और ग्राम निवेश विभाग के इक्कीस नवचयनित सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से कहा कि टाउन प्लानिंग केवल नक्शे बनाने या भू-उपयोग तय करने का कार्य नहीं है। इसका सीधा संबंध नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता और शहरों के भविष्य से है।
मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों से अपनी तकनीकी शिक्षा, आधुनिक ज्ञान और नवाचार का उपयोग प्रदेश के बेहतर नियोजन में करने का आह्वान किया।