देश

मुख्यमंत्री ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा

रायपुर, 30 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टैक में सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री साय ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तेजी लाकर अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने को कहा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का शीघ्र सर्वे कर पात्र परिवारों तक राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़क, पुल-पुलियों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लंबित कार्यों की बाधाएं अंतर्विभागीय समन्वय से दूर करने को कहा। पारस पोर्टल से प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को राज्य स्तरीय समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पारस पोर्टल प्रदेश में अधोसंरचना निर्माण, विकास कार्यों तथा प्रमुख योजनाओं की प्रभावी निगरानी का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। जिलों में विभिन्न विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें तथा ऐसी समस्याएं, जिनका समाधान राज्य स्तर से अपेक्षित है, उन्हें समय रहते सामने लाएं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को पारस पोर्टल के माध्यम से राज्य स्तर पर प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और जनसेवाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य केवल प्रगति की जानकारी लेना नहीं, बल्कि बाधाओं का समाधान कर योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाना और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पारस पोर्टल के ज़रिये राज्य की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। पोर्टल से योजनाओं की प्रगति, बजट आवंटन और कार्यान्वयन की स्थिति एक ही स्थान पर दिखाई देती है। यह कदम सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। किसानों के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन को 100 प्रतिशत करने और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को तेज़ी से लागू करने के निर्देश से ग्रामीण इलाकों में कृषि और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार संभव है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के त्वरित

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।