मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो औद्योगिक पार्कों के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी
अगस्त 18, शिमला (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत औद्योगिक विकास योजना के पहले चरण के तहत प्रदेश में दो औद्योगिक पार्कों को मंजूरी देने और औद्योगिक विस्तार के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित करने की केंद्र सरकार से मांग की है। मुख्यमंत्री ने कल नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा, विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में शिमला से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारामण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना, निवेशक अनुकल नीतियों के माध्यम से एक सुदृढ़ औद्योगिक ईको सिस्टम विकसित करने पर भी बल दिया। उन्होंनेे केंद्र सरकार से प्रदेश में रेल कनेक्टिवटी को बेहतर बनाने और बद्दी-नालागढ़ रेल लाइन के विस्तार का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत औद्योगिक विकास योजना के पहले चरण के तहत प्रदेश में दो औद्योगिक पार्कों को मंजूरी देने और औद्योगिक विस्तार के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित करने की केंद्र सरकार से मांग की है। मुख्यमंत्री ने कल नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा, विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में शिमला से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारामण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना, निवेशक अनुकल नीतियों के माध्यम से एक सुदृढ़ औद्योगिक ईको सिस्टम विकसित करने पर भी बल दिया। उन्होंनेे केंद्र सरकार से प्रदेश में रेल कनेक्टिवटी को बेहतर बनाने और बद्दी-नालागढ़ रेल लाइन के विस्तार का भी आग्रह किया।