राज्य

‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ को मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ को मंजूरी

13 अक्तूबर 2026, देहरादून: प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना को मंजूरी दी गई है। योजना के तहत असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन वाले प्रदेश के 13 बहादुर बच्चों को हर साल बाल वीरता पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार के तरह के बच्चों को 51 हजार रुपये का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और पदक दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य बच्चों में साहस, आत्मविश्वास, परोपकार व मानवीय मूल्यों की भावना को प्रोत्साहित करना है।

वीरता की घटना के समय बच्चे की आयु छह साल से अधिक व 18 साल से कम होनी चाहिए। वीरता एवं साहस का कार्य आवेदन करने की अंतिम तिथि से दो साल की अवधि के भीतर होना चाहिए। पुरस्कार के लिए पहले जिला स्तर पर जांच होगी और फिर राज्य स्तरीय समिति की ओर से चयन किया जाएगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की प्राथमिक जांच, पात्रता परीक्षण एवं घटना के तथ्यात्मक सत्यापन की कार्रवाई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।