अपराध

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की

17 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पांच वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा, युवा प्रोत्साहन, महिला सशक्तीकरण, पूर्व सैनिकों के कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री आवास में राज्यपाल के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में श्री धामी ने कहा कि उनक उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने अपने अनुभव, दूरदर्शी सोच, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके मार्गदर्शन से शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवाओं के प्रोत्साहन, महिला सशक्तीकरण, पूर्व सैनिकों के कल्याण और जनसेवा जैसे विषयों को विशेष प्रोत्साहन मिला।

वहीं, राज्यपाल ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों से मिला स्नेह और सहयोग उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की।

संलग्न- फोटो एवं वीडियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।