देश

मुख्यमंत्री ने ‘‘रेशम से रोशन जशपुर योजना‘‘ का किया शुभारंभ

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मुख्यमंत्री ने ‘‘रेशम से रोशन जशपुर योजना‘‘ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगिया में ‘‘रेशम से रोशन जशपुर योजना‘‘ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जिले में टसर और मलबरी रेशम कीटपालन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष दो हजार पच्चीस-छब्बीस में जशपुर जिला, टसर कोसा उत्पादन में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के प्रवास के दौरान आज अपने गृहग्राम बगिया में खेत पर पहुंचकर, पारंपरिक रूप से हल चलाकर बियासी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और बचपन से खेती-किसानी को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। श्री साय ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़ाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।