मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव: नवचयनितों को नियुक्ति पत्र

भास्कर न्यूज | ब्यावर जिला मुख्यालय के अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव हुआ। कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोह में नियुक्ति पत्र दिए गए। अलवर में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संबोधित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्यालय पर सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम के जरिए प्रदेशभर में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। अंबेडकर भवन में जिले के अलग-अलग विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, कलेक्टर कमल राम मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शंकर लाल शर्मा आदि मौजूद थे।
📡 स्रोत: NewsData.io