मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर दिवंगत नेता के पुत्र ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
31 अक्टूबर , पटना (पटना, बिहार) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आरके सिन्हा के पुत्र एवं भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा से भी बातचीत की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
आरके सिन्हा के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।